Site icon OmExpress

बाड़मेर कुशल वाटिका में विजय मुहुर्त में जयकारों के साथ हुआ शिखर ध्वजारोहण

-सर्द हवाओं के बीच भक्तों ने शिखर पर चढाई ध्वजा
भक्ति की शक्ति के आगे फीका रहा सर्दी का रंग

-दिनभर मेले-सा रहा माहौल, हजारों श्रद्धालुओं ने की शिरकत
सतरभेदी पूजा का हुआ आयोजन, कुशल वाटिका की दशवीं वर्षगांठ सम्पन्न

बाड़मेर, ( कपिल मालू )। राष्टीय राजमार्ग-68 बाडमेर अहमदाबाद रोड पर स्थित कुशल वाटिका प्रांगण में भगवान मुनिसुव्रत स्वामी जिन मन्दिर, दादावाड़ी, नवग्रह मन्दिर, देवी-देव मन्दिर, एवं गुरू मन्दिर की दशवीं वर्षगाठ मंगलवार को सम्पन्न हुई। कुशल वाटिका ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ व महामंत्री मांगीलाल मालू सूरत़ ने बताया कि परम पूज्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिन मणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की आज्ञा से व परम पूज्या बहन म.सा. डॉ.विद्युत्प्रभा श्रीजी महाराजा साहिब की प्रेरणा से प्रवर्तिनी प्रमोद श्रीजी म.सा. की स्मृति में बनी कुशल वाटिका के नौ मन्दिरो की दशवीं वर्षगांठ परम पूज्या माताजी म.सा. रतनमाला श्रीजी, साध्वी शासनप्रभा श्रीजी म.सा., साध्वी प्रज्ञांजना श्रीजी म.सा., साध्वी नितिप्रज्ञा श्रीजी म.सा., साध्वी विज्ञांजना श्रीजी म.सा., साध्वी निष्ठांजना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में प्रातः 8ः00 बजे से सतरह भेदी पूजा, प्रातः 12.39 बजे विजय मुहुर्त में शिखर पर लाभार्थी परिवारो द्वारा ओम पुण्याह्मं-पुण्याह्मं के मन्त्रोचार के साथ ध्वजारोहण किया गया। छाजेड़ ने बताया कि ध्वजारोहण से पहले साध्वी भगवन्त के साथ ध्वजा लाभार्थी परिवारों ने कुशल वाटिका के मुख्य द्वार से बैण्ड बाजों व ढोल-ढमाकों व भव्य वरगोड़े के साथ नाचते झुमते मन्दिर के मुख्य द्वार तक पहुंचते है, इसके बाद सभी लाभार्थी परिवारों द्वारा मन्दिर में अभिमंत्रित कर प्रदक्षिणा देकर ध्वजा मन्दिरों के शिखरों पर चढाई गई। मूलनायक भगवान मुनिसुव्रत स्वामी भगवान की मुख्य ध्वजा भंवरलाल विरधीचन्द छाजेड परिवार हरसाणी वालो की और से चढाई गई। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्वालुओं के साथ सकल संघ साक्षी रहा। कुशल वाटिका ट्रस्ट के प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड़़ ने बताया कि कार्यक्रम के बाद साध्वी भगवन्त की निश्रा में धर्मसभा का आयोजन किया गया, धर्मसभा में सर्वप्रथम साध्वी शासनप्रभा श्रीजी म.सा. द्वारा मांगलिक के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, उसके बाद गुरूवर्या श्री द्वारा शांति पाठ सुनाया गया। साध्वी ने कहा कि मन्दिर की ध्वजा चढाने से ज्यादा ध्वजा चढाते हुए देखने वाले पुण्यशाली होते है और हमारे जिनशासन में ऐसे मन्दिरों की ध्वजा का लाभ लेकर पुण्यशाली बनना चाहिए। इसके बाद कुशल वाटिका के मन्दिरों के वार्षिक चढावे और भाता के नुकरे बोले गये। कुशल वाटिका ट्रस्ट के तत्वाधान में लाभार्थी परिवारों द्वारा नवकारसी का आयोजन किया गया। वर्षगांठ में अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला व बालिका परिषद केएमपी व केबीपी, कुशल वाटिका मित्र मण्डल, गिरनार भक्त मण्डल, पाश्र्व मण्डल सहित अनुकरणीय सेवा देने वाले मण्डलों व संस्थाओं का ट्रस्ट मण्डल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। वर्षगांठ के उपलक्ष में जिन मन्दिरो को रंगीन रोशनी व फूलो द्वारा सजाया गया। वर्षगांठ कार्यक्रम में आस-पास के क्षेत्रो सहित भारतभर से हजारों गुरूभक्तो ने शिरकत कीे।

सतरह भेदी महापूजन व भक्ति के साथ कई धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन-कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी व कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को माताजी म.सा. साध्वी रतनमाला श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-06 की निश्रा में प्रातः 08.00 बजे सतरह भेदी महापूजन व ध्वजा के विधि-विधान किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए संगीतकार गौरव मालू ने प्रभु भक्ति के भजन लिए। जहां विधिकारक उदय गुरू ने विधि-विधान को पूर्ण करवाते हुए महापूजन करवाया। कई श्रद्वालु वाक्षेप पूजा, केशर पूजा का आनन्द ले रहे थे। कार्यक्रम के बाद अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ की अध्यक्षता में बैठक रखी गई, जिसमें कुशल वाटिका में चल रहे निर्माणाधीन समोवसरण मंदिर के निर्माण व अन्य कार्यो को लेकर चर्चा की गई।
कई गणमान्य अतिथियों ने की शिरकत-कुशन वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा व मंत्री सम्पतराज बोथरा दिल्ली ने बताया कि दो दिवसीय वर्षगांठ महोत्सव में दशवीं वर्षगांठ ट्रस्ट मण्डल के अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ के नेतृत्व में मंगलवार को मंगलकारी भव्य ध्वजारोहण के साथ सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कुशल वाटिका संरक्षक मांगीलाल डोसी चोहटन, कुशल वाटिका अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़, उपाध्यक्ष द्वारकादास डोस़ी, उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, महामंत्री मांगीलाल मालू, मंत्री सम्पतराज बोथरा दिल्ली, सहमंत्री एडवोकेट गौतमचन्द बोथरा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा, सहकोषाध्यक्ष जगदीशचन्द बोथरा, निर्माणमंत्री शंकरलाल धारीवाल, सहनिर्माणमंत्री रमेश सर्राफ, प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड़, सहप्रचारमंत्री कपिल मालू, ट्रस्टी एडवोकेट अमृतलाल छाजेड़, बाबुलाल छाजेड़ नवसारी, पारसमल धारीवाल रामजीगोल, जगदीशचन्द भंसाली पाली, पारसमल धारीवाल जोधपुर, सम्पतराज धारीवाल सनावड़ा, चम्पालाल छाजेड़, छगनलाल बोथरा, कैलाश कोटड़िया, सज्जनराज मेहता, सम्पतराज मेहता, कैलाश धारीवाल, बाबूलाल सेठिया, मदनलाल मालू चैहटन-जोधपुर, ओमप्रकाश छाजेड़, गौतमचन्द वडेरा इचलकरणजी़, कैलाश मालू झाक, सलाहकार राणामल संखलेचा देवड़ा, उदयराज गांधी, लूणकरण बोथरा दिल्ली, जहाज मंदिर मांडवला ट्रस्टी मांगीलाल संखलेचा, पुरूषोतम सेठिया, सम्पतराज बोथरा अवतारी, चैहटन जैन श्री संघ अध्यक्ष हीरालाल धारीवाल, हस्तीमल छाजेड़, चम्पालाल जैन, गुरूभक्त भैरूलाल लूणिया अहमदाबाद, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण सेठिया, पार्षद सोहनलाल सिंघवी, मनोज पारख भूरचन्द मिर्ची, चम्पालाल बोथरा, चन्द्रप्रकाश बोथरा, मिश्रीमल बोथरा, खेतमल वडेरा पाली, रितेश बोथरा पाली, भूरचन्द बोहरा, मुकेश बोहरा अमन, बाबूलाल गांधी, ओमप्रकाश बोथरा, जगदीश बोथरा, जसराज छाजेड़, प्रकाशचन्द संखलेचा एलडी, बाबुलाल छाजेड़ कवास, पुरूषोतम धारीवाल हप्पन, मेवाराम बोथरा, गौतम चमन, मदन बोथरा, भंवरलाल बोथरा दिल्ली, प्रकाश बोथरा, सुरेश मालू भाडली, मांगीलाल सेठिया बाटाडू, केयुप अध्यक्ष प्रकाश पारख, सहित कुशल वाटिका ट्रस्ट के पदाधिकारियो, ट्रस्टीयों व जिले भर के सैंकड़ों गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की ।

Exit mobile version