Site icon OmExpress

बाढ़ नियंत्रण मंत्री ने हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया

— Masood taimuri
इटावा। उ.प्र.सरकार के बाढ़ नियंत्रण व जल संसाधन मंत्री महेन्द्र सिंह ने इटावा जनपद के यमुना और चम्बल नदियों से लगे बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया।

कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन,जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की सक्रियता से कोई जन हानि व पशु हानि नहीं हुई है,जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के जुड़ाव से लोगों में भरोसा है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन,एनडीआरएफ, एसटीआरएफ और पीएसी की मदद से जो लोग फसे हुए थे उन्हें निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उनके दवा खाना सहित सभी जरूरी चीजों की व्यवस्था की गई है।प्रभावित लोगों तक राहत सामिग्री के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं,जहां भोजन की जरूरत है वहां भोजन के पैकेट वितरित किए जायेंगे।उन्होंने कहा कि उ.प्र.की योगी सरकार सभी के साथ है।मंत्री जी ने कहा कि सभी विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं,जो स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जल स्तर गिरना शुरु हो गया है,यह सभी को राहत देने वाली खबर है।

इस अवसर पर सांसद प्रो.राम शंकर कठेरिया,विधायक सरिता भदौरिया,विधायक सावित्री कठेरिया,जिलाधिकारी श्रुति सिंह एसएसपी डा.ब्रजेश कुमार सिंह, एडीएम जयप्रकाश,एसडीएम सदर सिद्धार्थ सहित विभागीय अधिकारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो.रामशंकर कठेरिया और सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना और उनको हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी जी से बात हुई है वो भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने आ सकते है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय धाकरे,महामंत्री प्रशान्त राव चौबे उपस्थित रहे।

Exit mobile version