Site icon OmExpress

बादली के पूर्व विधायक के बेटे से चार युवकों ने छीनी नकदी व गाड़ी, अब तक सुराग नहीं

सन्तोष सैनी
झज्जर। जिले के बादली हलके से पूर्व विधायक के बेटे से चरखी दादरी में लोहारू रोड पर 4 अज्ञात युवकों ने गाड़ी व नकदी छीन ली। मामले की शिकायत दादरी सदर पुलिस में दी है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में बादली हलके के पूर्व विधायक नरेश कुमार शर्मा के बेटे हर्ष ने बताया कि रविवार सायं वह गाड़ी में दादरी जिले के क्रैशर जोन में आ रहा था।
जब वह दादरी-लोहारू रोड पर गांव भैरवी के समीप पहुंचा तो अचानक 4 युवकों ने इशारा कर गाड़ी को रूकवा लिया। हर्ष ने बताया कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उक्त युवकों ने हाथापाई करते हुए उसे गाड़ी से बाहर खींच लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उक्त युवक वहां से गाड़ी को लोहारू की तरफ दौड़ा ले गए। पीडि़त ने घटना की शिकायत सदर थाना पुलिस को देकर आरोपितों का पता लगाने की मांग की है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में नाकेबंदी की। लेकिन बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। पीडि़त ने बताया कि गाड़ी में उसके दो मोबाइल थे। जिन्हें बदमाश खेड़ीबत्तर गांव के समीप फेंक गए। इसके अलावा गाड़ी में रखे पर्स में 7 से 8 हजार रुपये की नकदी सहित एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस व क्रेडिट कार्ड भी था जो उसे नहीं मिले। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मिामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version