Site icon OmExpress

बाबा रामदेव नगर विकास समिति के चुनाव में पारख अध्यक्ष डागा सचिव शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए

बीकानेर, (ओम एक्सप्रेस )। बाबा रामदेव कॉलोनी के विकास एवं उत्थान हेतु कार्यरत बाबा रामदेव नगर विकास समिति के हुए प्रबंधकारिणी चुनाव में महावीर प्रसाद पारख को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, सुरेंद्र डागा को सचिव एवं पंकज शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। समिति के सुरेन्द्र डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 3 वर्षों से संचालित इस संस्था की देखरेख में नियमित रूप से कॉलोनी में विकास व उत्थान का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर रमेश गहलोत, विजयराज बोथरा, हिंगलाजदान बराहत, लीलाधर सोनी, राजकुमार सुराणा, ओम तंवर व रितेश शर्मा आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version