Site icon OmExpress

बाबा रामदेव निशुल्क भोजन सेवा ट्रस्ट ने पीबीएम मे जल मंदिर भेट किया

बीकानेर। पिछले अठारह माह से मरीजों के लिए निशुल्क भोजन की सेवा देने वाले बाबा रामदेव निशुल्क भोजन सेवा ट्रस्ट ने मरीजों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था हेतु जल मंदिर सेवा में समर्पित किया। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ पी के सैनी, पूर्व अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही ने जलमंदिर आम जनता को समर्पित किया।

आपको बता दें कि बाबा रामदेव निशुल्क भोजन सेवा ट्रस्ट द्वारा पिछले लगभग अठारह माह से पी बी एम में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसी सेवा के चलते पी बी एम प्रशासन द्वारा ट्रस्ट को पी बी एम परिसर में स्थाई जगह उपलब्ध कराई गई है। आज जल मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर ट्रस्ट की इस स्थाई रसोई का लोकार्पण भी हुआ।

अपनी निजी व्यस्तताओं के चलते सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी और नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। इन्होंने लोकार्पण के अवसर पर ट्रस्ट को दूरभाष के जरिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में सेवादार नारी शक्ति रीता भल्ला(भुवा जी), देविका तलानी, वीना मल्होत्रा, डिंपल मल्होत्रा, सीमा, सुदर्शन कोठारी, जनक मुखीजा, बबलू मारवाह, नरपत बोथरा, भीष्म शेवकानी, जय प्रकाश, इंद्र चंद बेद, मनोज कुमार गहलोत, तुलसी दास पारिक, जय नारायण सोनी, यूसुफ साईं, हरीश पंजाबी, चंदन मल कोठारी, नवीन भारवानी, दिनेश रामनानी, अनिल वैष्णव, ओम प्रकाश रामनानी, पंडित राधेश्याम, टीनू सागर आदि मौजूद थे।

Exit mobile version