Site icon OmExpress

बायो टैक्नोलोजी विभाग की शोधार्थी प्रवीन कौर की ऑनलाइन पीएचडी की मौखिकी परीक्षा

अनूप कुमार सैनी
रोहतक । महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के सेंटर फॉर बायो इंफोर्मेटिक्स की निदेशिका तथा पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डा. राजेश धनखड़ ने दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बायो टैक्नोलोजी विभाग की शोधार्थी प्रवीन कौर की ऑनलाइन पीएचडी की मौखिकी परीक्षा ली।
प्रो. राजेश धनखड़ ने शोधार्थी प्रवीन कौर से उसके शोध कार्य बैक्टेरियोसिन प्रोडक्शन फ्राम लैक्टिक एसिड बैक्टेरिया एंड देयर इंटरैक्शन विद नैना पार्टिकल्स फॉर एनहांसड एफिसेसी अंगेस्ट फूड स्पॉयलिंग माइक्रो आर्गेनिज्मस बारे प्रश्र पूछे तथा शोध कार्य के उद्देश्य बारे जाना।

उन्होंने प्रवीन कौर को शोध से संबंधित महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर दीनबंधु छोटूराम विवि के बायोटैक्नोलोजी विभाग के अध्यक्ष डा. अनिल सिंधु, फैकल्टी सदस्य डा. किरण, डा. धमेन्द्र, डा. रीति समेत शोधार्थी उपस्थित रहे।

Exit mobile version