_जिले में 50 हजार लीटर क्षमता का डेयरी प्लांट होगा स्थापित
बारां, (राजेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना में खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के सक्रिय प्रयासों से बारां जिले में पृथक से बारां जिला दुग्ध संघ का गठन होना तय हुआ है जिससे शीघ्र ही बारां जिले में 50 हजार लीटर क्षमता का डेयरी प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। इस क्रम में झालावाड-बारां दुग्ध संघ का विभाजन कर पृथक से बारां दुग्ध संघ के गठन हेतु शुक्रवार को चिलिंग सेन्टर बारां, ग्राम संबलपुर वन विभाग के सामने शाहबाद रोड बारां पर आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें बारां जिले की दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के अध्यक्षों द्वारा 12 संचालक मण्डल के सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया। संचालक मण्डल सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से प्रदीप कुमार काबरा को अध्यक्ष चुना गया। बारा दुग्ध संघ का पंजीकरण शीघ्र ही किया जाएगा।
प्रबन्ध संचालक कोटा दुग्ध संघ अतिरिक्त प्रभार झालावाड-बारां दुग्ध संघ प्रमोद चारण ने बताया कि बारां दुग्ध संघ के पंजीकरण पश्चात् बारां जिले की दुग्ध समितियों से जुडे दुग्ध उत्पादक सदस्यों से क्रय किये जा रहे दूध की दर का निर्धारण, समितियों को दिये जा रहे अनुदान एवं अन्य सभी सुविधाएं बारां संघ द्वारा ही दी जाएगी जो वर्तमान में झालावाड-बारां दुग्ध संघ, झालावाड द्वारा निर्धारित की जाती है। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादकों द्वारा दुग्ध समितियों पर वर्तमान में दिये जा रहे दूध पर मुख्यमंत्री सम्बल योजना के तहत 5 रुपये प्रति लीटर की दर से अनुदान दुग्ध उत्पादकों के बैंक खाते में सीधे ही दुग्ध संघ द्वारा भिजवाया जाएगा।
बारां जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. का गठन,

