Site icon OmExpress

बारामती एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले पहुँची जोधपुर राजस्थान की राजनीति में खुलकर चर्चा

जयपुर : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद चंद्र पवार की सुपुत्री एनसीपी “सांसद सुप्रिया सुले” एवं पति “श्री सदानंद भालचंद्र सुले” अपने निजी कार्यक्रम से जोधपुर पहुँचे। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष “श्रीमान उम्मेद सिंह चम्पावत” के नेतृत्व में बनाड रोड़ स्थित निजी कार्यालय “द उम्मेद होटल” पर जोधपुर संभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से बारामती लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले का भव्य स्वागत किया।

सुप्रिया सुले ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए राजस्थान की राजनीति पर खुलकर चर्चा करते हुए अपनी रुचि दिखाई। सांसद सुले ने लोकल चुनाव के बारे में भी जानकारी ली। राकांपा प्रदेशाध्यक्ष “उम्मेद सिंह चम्पावत” ने सांसद सुप्रिया सुले को विश्वास दिलाया की आगामी निकाय चुनावों में जोधपुर नगर निगम, जयपुर नगर निगम, कोटा निगम सहित सभी निकायों, पंचायत चुनाव और जिला परिषद चुनावों में राकांपा मजबूती से सातों सभागों में चुनाव लड़ेगी और अप्रत्याशित परिणाम भी हासिल करेगी।

Exit mobile version