Site icon OmExpress

बारिश के लिए भीषण गर्मी में संत ने शुरू की तप साधना

आगरा /शमसाबाद। बारिश ना होने की वजह से गर्मी अपना रौद्र रूप धारण कर जा रही है। भीषण गर्मी से क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ किसान भी परेशान हो गया है। बारिश कराने की प्रतिज्ञा लेने के बाद एक संत ने तपतपाती धूप में तप साधना शुरू कर दी है।

शमसाबाद ब्लॉक क्षेत्र के बांगुरी गांव में इस भीषण गर्मी और तपतापाती कड़ी धूप में तप साधना शुरू कर दी है। महात्मा ने संकल्प लिया है कि जब तक क्षेत्र में बारिश नहीं होगी तब तक बिना कुछ खाए पिए कड़ी धूप में इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए तप साधना करते रहेंगे। संत ने संकल्प पूरा करते हुए गांव के पास एक खाली पड़े खेत में तप साधना शुरू कर दी। महात्मा की तप साधना देखने के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और भजन कीर्तन करने लगे। तप पर बैठे महात्मा ने कहा कि बारिश ना होने की वजह से क्षेत्रीय लोगों का जीना दूबर हो गया है। दिनों दिन गर्मी अपना रौद्र रूप धारण करती जा रही है। जनमानस की इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए तप साधना शुरू कर दी है।

Exit mobile version