Site icon OmExpress

बालोतरा के पास गोल गांव मे बजरी माफियाओं व रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों में मारपीट

बालोतरा के पास गोल गांव मे बजरी माफियाओं व रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों में मारपीट, दो घायल, हवाई फायरिंग भी हु

जोधपुर।बालोतरा क्षेत्र के गांव गोल सोढा में बुधवार शाम 7 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में एक स्थान पर कुछ लोग भवन निर्माण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान करीब 2 वाहनों में सवार होकर 10 से अधिक लोग पहुंचे। बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों ने इनके साथ मारपीट शुरू की। लाठियों से हमला किया। साथ ही हवाई फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। इस घटना में दो लोग गंभीर घायल हो गए। निजी वाहन से इन्हें बालोतरा चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से एक घायल को जोधपुर रैफर किया गयाl हमले में मजदूर गुणेशाराम जाट गोल सोढा व भैरूसिंह राजपूत निवासी गोल सोढा गंभीर रूप से घायल हो गए। वही गुणेशाराम गंभीर रूप से घायल होने से नाहटा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस का कहना है शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बढ़ रही मारपीट व झड़प की घटनाएं
बालोतरा व क्षेत्र मैं अवैध बजरी खनन व परिवहनकर्ताओं और बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के लोगों के बीच आए दिन झड़प व मारपीट की घटनाएं होने लगी हैं।खनिज विभाग व पुलिस प्रशासन की अनदेखी से अवैध रूप से रॉयल्टी ठेकेदार के लोगों ने निगरानी व्यवस्था संभाल रखी है। इससे हर दूसरे तीसरे दिन बजरी माफियाओं व रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों की झड़प हो रही है।

Exit mobile version