Site icon OmExpress

बिछड़ो को मिलाया बीकानेर अपना घर ने

बीकानेर, 18 जनवरी। 31 साल से लापता ईश्वरलाल को प्रशासन की सहायता से अपना घर आश्रम ने उनके परिजनों से मिलाया।
सामाजिक न्याय अधिकारिता के उपनिदेशक एल.डी.पंवार ने बताया कि ईश्वर लाल जो सन् 1991 से अपनो से बिछड़े हुए है उन्हें वृन्दावन एन्कलेव स्थित अपना घर वृद्धाश्रम की सहायता से उनके अपनो से मिलाया गया। उन्होंने बताया कि ईश्वर लाल पीपलरावां जिला देवास मध्यप्रदेश से अपनों से बिछड़ गए थे। उन्होंने बताया कि सन् 2015 में ये जयपुर से बड़ी गंभीर रूप से बीमार और लावारिस स्थिति में पाए गए थे। अपना घर आश्रम भरतपुर ने पहले इनकी देखभाल की फिर नवम्बर 2015 में इन्हें बीकानेर स्थानान्तरित किया। 14 जनवरी को जांच पड़ताल से बताए पते के थाने पर संपर्क करने पर इनके परिजानों से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि ईश्वर लाल के पुत्र भैरूलाल से वीडियो काॅल के द्वारा पृष्टि की गई और उन्होंने कहा कि वे दो दिन में ही आ रहे है। सोमवार को उनके जब उनके परिजन मिले तो ईश्वर लाल के आंखों में आंसू भर आए और बड़े ही खुश हुए। उन्होंने बताया कि उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। इस अवसार पर मुकेश भाटी, दुर्गाराम मूंड तथा आश्रम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version