Site icon OmExpress

बिजली कम्पनी की मनमानी खिलाफ 15 जनवरी को घेराव : गहलोत

बीकानेर । बिजली कम्पनी की मनमानी ओर शहर में बिजली बिलों की बढ़ोतरी से परेशान बीकानेर की जनता के लिए आज कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने एक पत्रकार वार्ता रखी। जिसमे बिजली कं. पर आरोप लगाए है उन्होने कहा कि कम्पनी की नादिरशाही के कारण बीकानेर की जनता परेशान है जिसको लेकर के अब जनता सड़को पर उतरने का मूड बना चुकी है।

जिसके पहले चरण में 15 जनवरी को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा।
वरिष्ठ नेता गोपाल गहलोत ने बताया कि रतन बिहारी पार्क से विभिन्न्न संगठनो के लोग एवं आम जनता पैदल मार्च के रूप में कलेक्ट्रैट का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। इसके बाद आंदोलन आगे भी जारी रहेगा जब तक आमजन इस कम्पनी से पीड़ित होने से नही बचेंगे।

Exit mobile version