Site icon OmExpress

बिजली कम्पनी के अधिकारी भट्टाचार्य का पुतला दहन का विरोध किया

बीकानेर। बिजली कम्पनी के विरोध में वार्ड नम्बर 56 के पार्षद शिवशंकर बिस्सा के नेतृत्व में जस्सुसर गेट स्थल पर बिजली कम्पनी के अधिकारी भट्टाचार्य का पुतला दहन का विरोध किया गया। कांग्रेस पार्षद शिव शंकर बिस्सा ने बताया कि बिजली कम्पनी का विरोध के रूप मे हर वार्ड में पुतला दहन कर किया जायेगा।

बीकेसीएल कम्पनी की चल रही मनमानी एवं बिना सूचना किसी भी घर पर रेड मारते है उनकी मिटर बदलते है एवं जनप्रतिनिधि की अहवलेना की जाती, बिल के अन्दर आउट स्टेण्डींग चार्ज जुडकर आता है आदि के विरोध मे पुतला दहन किया जायेगा और इसे जन आन्दोलन का रूप दिये जायेगा। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज किराडू ने बताया कि बीकानेर की जतना में बिजली कम्पनी के खिलाफ भारी विरोध है जब से बिजली विभाग प्राईवेट कम्पनी में आया है तब से बीकानेर की आम जनता की बिजली के भारी बिलो ने कमर ही तोड दी हैं। आज के इस पुतला दहन में ब्लाॅक काग्रेस उपाध्यक्ष कमल किशोर साध, मालचन्द सारस्वत, चैरूराम चांवरिया, शिव गहलोत, भैरू खडगावत, गोवरधन सोनी, राधा किसन कुम्हार, अशोक पुरोहित, रामरतन, राजकुमार स्वामी, मांगीलाल नाई आदि वार्ड वासी एवं आम जनता मौजद थे|

Exit mobile version