बीकानेर।ओम एक्सप्रेस-बिजली की दरें कम करने व कोरोना काल में 6 माह का बिजली बिल माफ करने, मंहगाई को कम कर पेट्रोल डीजल की बढी कीमतों पर रोक लगाने ,निजीकरण पर रोक लगाने व मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम देन,भारतमाला प्रोजेक्ट के किसानों को पुरा मुआवजा सहित सहित 11 सूत्री मागों का मांगपत्र एडवोकेट जिला सचिव अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन बजरंग छिपा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर बीकानेर को सौंपा, इससे पूर्व जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शन में एडवोकेट बजरंग छींपा जिला सचिव अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, जेठाराम लाखुसर जिला सचिव अखिल भारतीय किसान सभा, कॉ अंजनी कुमार शर्मा सीटू युनियन, कॉ मोहर सिंह रोडवेज युनियन, कॉ मूलचंद खत्री भवन निर्माण मजदूर यूनियन, कॉ भंवरलाल लाखुसर जिला उपाध्यक्ष ,छोगाराम तर्ड अध्यक्ष भारतमाला प्रोजेक्ट किसान संघर्ष समिति, प्रभुराम मुंड, कैलाश मुंड, आदि शामिल हुए!
बिजली की दरें कम करने सहित 11 सूत्री मांगों को ले जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.

