Site icon OmExpress

बिजली बिल की बढ़ी राशि के विरोध में विद्युत विभाग के कार्यालय में हंगामा

बीकानेर। बिजली बिल की बढ़ी राशि के विरोध में उपभोक्ताओं ने सोमवार को रामपुरिया हवेली स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में हंगामा कर दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि तीन दिन पहले हम इस कार्यालय में बढ़े बिजली बिल राशि को लेकर शिकायत करने पहुंचे थे, तब यहां उपस्थित कर्मचारियों ने कहा था कि आपकी समस्या सोमवार को सीओ साहब सुनेंगे।

कर्मचारियों की इस बात पर उपभोक्ता वापस घर आ गए। जहां सोमवार को वापस सीओ से मिलने के लिए विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे, लेकिन उपभोक्ताओं को सीओ उपस्थित नहीं मिले। इस पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और विद्युत कर्मचारियों को लेकर कार्यालय के बाहर बैठ गए। कांग्रेस शहर महासचिव आनंद जोशी ने कहा कि शहर में लोगों के घरों का बिजली बिल दोगुना ही नहीं बल्कि चैगुना आ रहा है। इसी के विरोध में तीन दिन पहले इस कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया, जहां कार्यालय के कर्मचारियों ने कहा कि सोमवार को सीओ साहब आएंगे वो ही आपकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान करेंगे। इस पर उपभोक्ता आज सोमवार को अपने बढ़े बिजली बिल को लेकर कार्यालय पहुंच गए, लेकिन सीओ उपस्थित नहीं मिले। आनंद जोशी ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए मुख्यमंत्री, कलक्टर आमजन के बीच पहुंचते है तो सीओ ऐसी क्या चीज है जो उनकी समस्याओं को सुनने नहीं आ रहे है।

प्रदर्शन में शामिल उपमहापौर अशोक आचार्य ने भी कहा कि जब तक सीओ यहां नहीं पहुंचते है और समस्याओं को सुनकर समाधान नहीं करते है तब तक गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करेग
प्रदर्शन में कर्मचारी नेता रामकुमार पुरोहित, उपमहापौर अशोक आचार्य, कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री लाल व्यास, भाजपा पार्षद नरेश जोशी, गिरिराज जोशी, मनोज पुरोहित समाज सेवी डी के कल्ला और जनता प्याऊ, आचार्य चौक, मोहता चौक, व्यासों का चौक, करमीसर, मोहता सराय के लोग शामिल हुवे। लगभग 3 घण्टे के इन्तजार के बाद कंपनी सीओ शांतनु भट्टाचार्य आये और उनसे वार्ता शुरू हुई मगर उनका मानना है कि कंम्पनी की कोई गलती नहीं। हम जो कर रहे हैं, वो सही है। शिष्ट मण्डल के पांच बिन्दुआंे को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया तो वार्ता विफल हो गई। तब आनंद जोशी ने कहा हम गांधीवादी तरीके से असहयोग आंदोलन शुरू करेंगे। बीकेइसीएल को एक पैसा नही देने देंगे और ना ही विजिलेंस होने देंगे ना ही कनेक्शन काटने देंगे। जल्दी ही संघर्ष समिति बनाकर अगली रणनीति तय की जायेगी।

Exit mobile version