Site icon OmExpress

बिरड़ा ने किया अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) ह.च.मा.रीपा बीकानेर के पद पर कार्यभार ग्रहण

बीकानेर, । हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रामगोपाल बिरड़ा ने सोमवार मध्याह्म पूर्व कार्यग्रहण किया। इससे पूर्व बिरड़ा जिला परिषदभीलवाड़ा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2015 में रामगोपाल बिरड़ा ने उपनिदेशक महिला एवं बालविकास विभाग, बीकानेर में अपनी
सेवाएँ दी।

बिरड़ा के कार्यग्रहण पर ह.च.मा.रीपा बीकानेर के वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त निदेशक (लेखा) योगिता गोयल एवं अतिरिक्त निदेशक (बीमा)
शिशिर चतुर्वेदी, उपनिदेशक (लेखा) चतुर्भूज राजपुरोहित, निजी सहायक गोविन्दराम शर्मा, प्रोग्रामर तनवीर खान, क.लेखाकार जया आचार्य
मंत्रालयिक कर्मचारियों में रामसिंह कोली, पंकजज्याणी, नविन आदिकार्मिकों ने शुभकानाएँ प्रेषित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

Exit mobile version