Site icon OmExpress

बिलौलिया थाने के हेड कांस्टेबल और उसके दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

जयपुर /भीलवाड़ा।राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने शुक्रवार को भीलवाड़ा के बिलौलिया थाने के हेड कांस्टेबल और उसके दलाल को परिवादी से 15 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल मेघसिंह जाटव ने परिवादी से उसके विरुद्ध दर्ज परिवाद में कार्रवाई नहीं करने की एवज में दलाल जयंत कोली (निजी व्यक्ति) के जरिये 20 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी ।

उन्होंने बताया कि दल ने आरोपी हेड कांस्टेबल जाटव और उसके दलाल कोली को शुक्रवार को परिवादी से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. सोनी ने बताया कि आरोपियों के निवास व अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

Exit mobile version