Site icon OmExpress

बिहार केसरी स्व. डॉ.श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई

पटना ,अनमोल कुमार ।

बिहार केसरी स्व.डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पटना में मुख्य सचिवालय के प्रांगण में स्थित डॉ० श्रीकृष्ण सिंह जी की प्रतिमा स्थल के निकट की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, श्रम संसाधन मंत्री श्री जिवेश कुमार, गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री श्री प्रमोद कुमार, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बिहार केसरी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन एवं देशभक्ति गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।

Exit mobile version