Site icon OmExpress

बिहार :पटना में बस मालिकों का हड़ताल

पटना ,अनमोल कुमार
राजधानी पटना के मीठापुर स्थित बस स्टैंड को 15 जुलाई को बेरिया स्थित नया बस अड्डा पर स्थानांतरित करना था परंतु अब प्रशासन द्वारा दबाव डालकर बस मालिकों को नए बस अड्डा जाने का आदेश दे रखा है जिसके विरोध में आज बस मालिकों ने हड़ताल कर दिया जहां-तहां बस लगे रहना कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई है ।

बस मालिकों का कहना है कि नया बस स्टैंड का पूर्ण रूप से निर्माण अभी नहीं हो पाया है ।वहां 250 बस ज्यादा नहीं लग पाएगा जबकि 500 से ज्यादा बसें बिहार राज्य में यहां से संचालित हो रही है ।वहां यात्री सेड का अभाव है पुलिस पोस्ट नहीं है सीसीटीवी कैमरा नहीं है ।
पेयजल और बिजली का अभाव है इस परिस्थिति में पूरी व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण वहां बस पड़ाव को ले जाना उचित नहीं होगा इसी विरोध में बस मालिक ने आज हड़ताल कर चक्का जाम कर दिया है ।

Exit mobile version