Site icon OmExpress

बिहार में अब तेज होगा सफर की रफ्तार, केंद्र ने दी 5 एक्सप्रेस-वे को मंजूरी



_केंद्रीय मंत्री गडकरी से बात कर राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने दी जानकारी

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

पटना : केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार से गुजरने वाली 5 एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। बिहार में सफर की रफ्तार बढ़ाने वाले ये एक्सप्रेस-वे रक्सौल को हल्दिया, गोरखपुर को कोलकाता, बनारस को कोलकाता, आमस (गया जीटी रोड) को दरभंगा और पटना को पूर्णिया से जोड़ेंगे।
नीतीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने एक समाचार चैनल को यह जानकारी दी है। भाजपा नेता नवीन लगातार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बिहार को एक्सप्रेस-वे की सौगात देने की मांग कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पटना से पूर्णिया के बीच बनने वाला यह एक्सप्रेस वे पटना में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से आरंभ होगा। बिदुपर से यह बेगूसराय की ओर बढ़ेगा। पूर्णिया की ओर आगे बढ़ने के क्रम में यह नवगछिया के रास्ते भागलपुर से भी जुड़ जाएगा। सिमरी बख्तियारपुर में कोसी नदी पर एक पुल भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

Exit mobile version