– दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री अशोक कुमार व सुनील चौधरी भी चपेट में*
– जदयू अध्यक्ष ललन सिंह व मांझी भी परिवार सहित लपेटे में

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटनाः बिहार में कोरोना के हर दिन रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिल रहे हैं। बड़ी खबर आ रही है कि सीएम हाउस में 30 से 35 सुरक्षाकर्मी संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात से आठ स्टाफ भी संक्रमित हुए हैं। हालांकि किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। अन्य सुरक्षाकर्मियों की जांच जारी है। यह संख्या और भी बढ़ सकती है।
इससे पहले आज चार मंत्रियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दोनों डिप्टी सीएम रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार भी शामिल हैं। कई मंत्रियों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है और संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।
बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कोरोना संक्रमित हैं। मांझी के परिवार के कई सदस्य भी संक्रमित हो गए हैं।

आज बुधवार की सुबह कैबिनेट की बैठक से पहले चार मंत्रियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। लगातार इतने संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। इधर, बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

You missed