Site icon OmExpress

बीएसएनएल की महिला कर्मचारी ने आग लगाकर खुदकुशी की

बीकानेर। दूर संचार निगम लिमिटेड के बीकानेर जिला मुख्यालय की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी ने मानसिक अवसाद के चलते आग लगाकर खुदकुशी कर ली। बल्लभ गार्डन में मंगलवार की देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और मौके की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार इस घटना को लेकर मृतका राजकुमारी पत्नि रविन्द्रनाथ के देवर ने मृग रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीएसएनएल में अनुकंपा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्त राजकुमारी बीते कुछ दिनों से तनाव ग्रस्त थी,कई रातों से वह पूरी तरह नींद भी नहीं ले रही थी। रात को देर तक जागने के कारण उसका मानसिक तनाव बढ गया,मंगलवार की रात सूचना मिली कि राजकुमारी ने खुद को आग ली है,जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

Exit mobile version