Site icon OmExpress

बीकानेरी प्रवासी ने दिए प्रधान मंत्री केयर फंड राहत कोष में 155 करोड़ रुपये और 55 करोड़ विभिन्न राज्यों की सहायता कोष मे कुल (210) करोड़ रुपये

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सहसचिव घनश्याम लखाणी व श्रीलाल व्यास द्वारा बताया गया कि बीकानेर मूल निवासी DMart के मालिक राधाकृष्ण जी दमानी ने कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरे देश सहित हमारा शहर जहां हर वक्त आशंकित रहता है वहीं दूसरी और लगातार भामाशाह द्वारा दी जा रही सहायता राशि से देश का मनोबल भी बढ़ रहा है खुशी उस वक्त और बढ़ जाती है जब हमारे शहर के यानी बीकानेर मूल के भामाशाह आरके दमानी द्वारा देश को विकट परिस्थिति से उबारने हेतु 210 करोड़ रुपए सहायता राशि सरकार को देते है

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ सचिव जयदेव शर्मा व कार्यकारिणी पदाधिकारी संगठन सचिव ईश्वरचंद बोथरा विनोद भोजक मखनलाल अग्रवाल ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये जो सहायता की है उसके लिये आपका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है आप द्वारा देश को इस सहयोग के लिए धन्यवाद करते है

Exit mobile version