Site icon OmExpress

बीकानेर अपना घर आश्रम में हुई नई कार्यकारिणी गठित

( कविता कंवर राठौड़ )
बीकानेर।अपना घर आश्रम के सचिव अशोक मुंधडा ने बताया की आज रविवार को अपना घर आश्रम की कार्यकारिणी सभा का आयोजन रखा गया जिसमें अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई | जिसमें नये पदाधिकारियों व सदस्यों की समीक्षा करते हुवे उनको आश्रम के प्रति जिम्मेदारिया सौंपी गई | जिसमें अध्यक्ष पद पर जुगल राठी, सचिव पद पर अशोक मुन्धडा, वित सचिव नरेश मितल, व उपाध्यक्ष पद पर श्री दमालाल झंवर, रामरतन धारणिया, जयदयाल डूडी, भतमाल पेडिवाल को नियुक्त किया गया |

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगल राठी ने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को सम्बोधित करते हुवे अपने शब्दों में कहा की आगामी कार्यकाल में अपना घर आश्रम के लिये बीकानेर शहर के नजदीकी क्षेत्र में आश्रम के लिये बड़ी भूखण्ड की व्यवस्था करके एक बड़े भवन के निर्माण के लिये विशेष कार्य किया जाएगा | वही सरंक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया व सचिव अशोक मुन्धडा ने सभा में पधारे सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे सभा को समापन करने की घोषणा की |
इस ख़ास मौके पर, विनोद गोयल, निर्मल पारख,चन्द्रप्रकाश नवलखा, दिनेश राठी, राजु पारिक, शिव दयाल बोहरा, किशन मुन्धडा, हाजी मोहम्मद नसीम, राजु शर्मा, मोनू गहलोत, झंवर लाल सुथार, व सेवादार आदि उपस्थित रहें |

Exit mobile version