Site icon OmExpress

बीकानेर आई.जी ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकन

बीकानेर /माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपनाघर आश्रम रानीबाजार बीकानेर जो कि दीन-हीन, मंदबुद्धि, मनोरोगी, लावारिस, आश्रयहीन, परिवार एवं समाजद्वारा तिरस्कृत एवं पीड़ित मानव मात्र की सेवा में संचालित है |अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर रेंज का पदभार सम्भालने के बाद पहली बार आई.जी जोस मोहन ने अपना घर आश्रम का अवलोकन किया, आई.जी जोस मोहन ने आश्रम की सुविधाएँ देखी व् आश्रम में आवास कर रहे प्रभु आवासियो को किस तरह एक दर्दनाक जिन्दगी से लाकर केसे अपना घर आश्रम में उनको एक नया जीवन प्रदान किया जाता है उसकी पूरी जानकारी आश्रम के पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त की | आई.जी जोस मोहन ने आश्रम के सभी पदाधिकारियों एवम् कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए अपने शब्दों में कहा की अपना घर आश्रम का कार्य बहुत ही अनुकरणीय है और यहाँ पर नर सेवा नारायण सेवा का अभूतपूर्व उदाहरण देखने को मिला |

इस खास मौके पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चिसिया,आश्रम के संस्थापक जुगल राठी, सचिव अशोक मुन्धडा,गौरव शर्मा, डॉ.आशीष सोलंकी, पवन पच्चीसिया, रमेश राठी, राजु शर्मा, झंवर लाल सुथार,मोनू गहलोत व सेवादार आदि मौजूद रहें |

Exit mobile version