बीकानेर । आज यहाँ होटल राज हवेली में बीकानेर इलेक्ट्रिक सप्लाई लिमिटेड के अधिकारी शांतनु पत्रकारों को तीखे सवालों से संतुष्ठ नहीं कर पाए। ये वो सवाल है जिससे जनता परेशान है। पत्रकारों ने निगम की कार्यशैली, नीति और ठेकाप्रथा के सवाल उठाया। इस पर उन्होंने अनेक खामियों को स्वीकारा। एक के बाद एक सवालों के जवाब में शांतनु यह कहते हुए सुने गए कि आपके के नंबर दे दीजिये, हम चैक करवा लेंगे। शहर में इन दिनों बिजली कंपनी की फजीहत हो रही है। हालांकि यह वार्ता इस लिए रखी गई ताकि सवालों के जवाब दे सकें। वे बोले की बीकानेर में एक भी स्मार्ट मीटर नही है।
बीकानेर इलेक्ट्रिक सप्लाई लिमिटेड के अधिकारी शांतनु ने की प्रेसवार्ता

