बीकानेर में 23 वर्षों से जमे बैठे उप अधीक्षक पुलिस धर्म पूनिया (विश्नोई) को सहायक कमांडेंट एमबीसी बनाकर खैरवाड़ा भेजा
– पूनिया को मिली दो चार्जसीटे, जल्दी होंगे निलंबित?

बीकानेर ( ओम दैया )। राज्य सरकार ने देर रात राजस्थान पुलिस सेवा के उप अधीक्षक स्तर के 232 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें बीकानेर जिले में भी अनेकों पुलिस उपाधीक्षक बदले गये है, जो इधर-उधर किये गये है, मात्र दो तबादले ही महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, यातायात पुलिस उपाधीक्षक दीपचंद को बीकानेर सीओ सीटी लगाया गया है, और 23 वर्षों से बीकानेर में जमे बैठे पुलिस अधिकारी धर्म पूनिया को पहली बार बीकानेर से बहुत दूर खैरवाड़ा में सहायक कमांडेंट एमबीसी बनाकर भेजा गया है।
जानकार सूत्रों के अनुसार धर्म पूनिया द्वारा किए गए अत्याचार व भ्रष्टाचार की लम्बी फेहरिस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने गम्भीरता से लिया है और धर्म पूनिया को बीकानेर से बहुत दूर सहायक कमांडेंट बनाकर भेज दिया है।

पुख्ता खबर है कि राजस्थान सरकार व राजस्थान पुलिस प्रशासन ने धर्म पूनिया के पापों से पर्दा उठाकर पुलिस विभाग को कलंकित करने वाले ऐसे अधिकारी को सजा देने का पक्का मानस बना लिया है, और जैसे जैसे अनैतिक कार्यों से पर्दा उठ रहा है वैसे-वैसे सजा देने की तैयारी के तहत दो चार्ज सीटें तो दी जा चुकी है, दूसरे अनेकों मामलों की जांच भी उच्च स्तर पर कराई जा रही है, संभावना तो यही लग रही है कि धर्म पूनिया के अनेकों अनैतिक कार्य को मुख्यमंत्री व पुलिस प्रशासन ने गभीरता से लेकर पुलिस सेवा से जल्दी ही मुक्त कर दिए जायेंगे।