Site icon OmExpress

बीकानेर कांग्रेसजनो ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर जयन्ती

बीकानेर। 2 अक्टूबर को शहर कांग्रेस सेवादल एवं देहात कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती के अवसर पर गंगाशहर गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजली का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष शिवशंकर हर्ष व देहात जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार रामावत के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में सेवादल के वरिष्ठ नेता नरसिंह दास व्यास ने अपने संबोधन में बापू के महत्व के बारे में प्रकाश डाला एवं गांधी के दर्शन जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।

शिवशंकर हर्ष अध्यक्ष ने कहा कि आज अगर बापू होते तो शायद उनके आंसू उत्तरप्रदेश की घटना सुनकर नहीं थमते। यह अत्यन्त दुख की बात है कि अहिंसा व सत्याग्रह के बल पर देश को आजाद करा दिया वहीं उसी देश एक राज्य उत्तरप्रदेश में असंवैधानिक तरिका अपनाकर पीड़िता को न्याय दिलाने वाले सत्याग्रह्यों पर बल प्रयोग किया जा रहा हैं यह असहनीय पीड़ादायक भगवान यू.पी. के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को सद्बुद्धि दे। योगेश पालीवाल ने यू.पी. के घटनाक्रम को बेहद दुःखदायी बताया एवं इसकी घोर निन्दा की। वहीं दूसरी और आज सेवादल के पदाधिकारियों ने यू.पी. में असंवैधानिक तरीके से राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को बलपूर्वक रोक कर जिस तरह से संविधान का गलाघोटा है उसी का विरोध प्रदर्शन करते हुए बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पूतला फूंका व विरोध जताया। इस प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, गुलाम मुस्तफा, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष शिवशंकर हर्ष, नरसिंहदास व्यास, लालचन्द गहलोत, कांग्रेस सेवादल के देहात अध्यक्ष श्रवणकुमार रामावत, हंसराज बिश्नोई, ताराचन्द जयपाल, परमाराम सुथार, ग्राम अध्यख हनुमान व्यास, पट्टू महाराज, प्रेमचन्द जोशी, धनसुख आचार्य, शाहिद अली, यागेश पालीवाल आदि ने प्रदर्शन किया।

-कागज़ के लिफाफों का किया वितरण

बीकानेर। प्रेरणा फाउंडेशन की टीम ने महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में पूर्व संध्या पर करीब 5000 कागज के बने लिफाफे का किया वितरण प्रेरणा फाउंडेशन की स्कीम ने संकल्प लिया है प्रयास करेंगे पॉलिथीन मुक्त बीकानेर बनाने का वह आधी रेट पर बने लिफाफा उपलब्ध करवाए जाएंगे वह दुकानदारों को टीम के सदस्यों ने बताया की पॉलिथीन छोड़िए वह कागज से बने लिफाफा अपनाये टीम की सदस्य पूनम जोशी सविता गौड़ कविता जैन रजनी कालरा श्रीमती आनंद कौर अरविंद गौड़ महेंद्र सिंह शेखावत व धर्मेंद्र अग्रवाल आदि ने लिफाफे वितरण किए वह पर्यावरण बचाने का संदेश दिया

Exit mobile version