Site icon OmExpress

बीकानेर कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी जयंती

बीकानेर, 20 अगस्त। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 77 वी जयंती पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बोथरा कॉप्लेक्स के सामने मॉर्डन मार्केट में स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर स्मरण सभा और पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया |

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पुष्पहार अर्पित करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद देश में लोगो को तकनीकी क्षेत्र में विदेशी ताकतों के मुकाबले में खड़ा करने के लिए संचार क्रांति का सूत्रपात किया यही से भारत की नव पीढ़ी को विदेशों में अपनी ताकत बढ़ाने का अवसर मिला इसीलिए संचार क्रांति के जनक के रुप में राजीव जी सदैव पूजनीय रहेंगे यशपाल गहलोत ने विस्तार से राजीव जी के व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली को देश मे लागू कर देश की युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई और देश के किसानों को मजदूरों को शोषित वर्ग को आर्थिक रूप से शुदृढ़ करने हेतु अनेकानेक योजनाओं को मूर्त रूप देकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया| श्री राजीव गांधी का जीवन सदा ही सामान्य व्यक्ति कि तरह रहा और वे जीवन पर्यन्त आम आदमी की भलाई के लिए कार्य करते रहे.
प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि देश का आम अवाम राजीव गांधी जी का मुरीद रहा क्योकि उनका शासन सदैव उन लोगो के लिए रहा जो मुख्यधारा से कटे रहे हो और विकास से मररहुम रहे इसके साथ साथ देश किंप्रगति के लिए सदैव प्रयासरत रहे।

प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि राजीव गांधी जी ने महिला शसक्तिकरण की तरफ कार्य करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजनाएं लाये। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी सभी वर्गों का ख्याल रखने वाले व्यक्तिव थे।

लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रहे मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि देश की एकता और अंखडता के लिए लोगो का राजीव गांधी जी मे विश्वास था और उनके नेतृत्व में सभी जाति धर्म के लोग अपने को सुरक्षित महसूस करते रहे आज फिर से देश को राजीव गांधी जी जैसे सर्वधर्म समभाव वाले नेतृत्व की आवश्यकता है ताकि देश की संरचना को बिगड़ने से रोका जा सके. प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, सुमित कोचर, महिला प्रदेश सचिव उमा सुथार, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, पूर्व सचिव सलीम भाटी, ओबीसी अध्यक्ष हसन अली गौरी गुलाम मुस्तफा, सचिव मनोज चोधरी, महेंद्र सिंह सोढा,हाजी खा,जयदीप सिंह जावा, पार्षद अभिषेक गहलोत, पार्षद परमानंद गहलोत,डॉ मिर्जा हैदर बेग,पाबूराम नायक,शिवजी स्वामी, गोवर्धन मीणा,सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे.

Exit mobile version