Site icon OmExpress

बीकानेर का पहला होम क्वारेंटाइन आचार्य चौक का कोरोना पाॅजीटिव युवक

बीकानेर।बीकानेर में शुक्रवार को भी कोरोना का विस्फोट हुआ। इस दिन कुल 20 नए मामले सामने आए। हालांकि एक मरीज की मौत के बाद वह पाॅजिटिव रिपोर्ट हुआ। इस दौरान सरकार के पाॅजिटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाने की बाध्यता की समाप्ति के बाद आचार्य चौक का युवक बीकानेर का पहला होम क्वारेंटाइन पाॅजीटिव मरीज बना।
इस युवक की रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद डाॅ. रमेश गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम इसे लेने आचार्यों के चैक पहुंची, लेकिन मरीज और उसके परिजनों द्वारा घर में ही आइसोलेट होने की मांग की। इसके बाद डाॅ. गुप्ता ने नियमों के आधार पर मरीज, परिजनों और पड़ोसियों की सहमति के आधार पर इसकी अनुमति दी।

अनुमति शुरू, पर जिम्मेदार कौन?
राज्य सरकार के नए नियमों के तहत पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाने लगी है, लेकिन कोविड-19 के नियमों के अनुसार इसकी नियमित जांच कौन और कैसे करेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शहरी क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व अधिक है और यदि इस दौरान मरीज द्वारा घर के अन्य सदस्यों से दूरी नहीं रखी गई और इसने परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ आसपास के लोगों को गिरफ्त में ले लिया तो क्या होगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। साथ ही पाॅजीटिव मरीजों के होम आइसोलेशन वाले क्षेत्र में कफ्र्यू किन मापदण्डों से लगेगा अथवा नहीं लगेगा, यह भी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Exit mobile version