Site icon OmExpress

बीकानेर का मथुरा-प्रयागराज से हुआ सीधा जुड़ाव, हरिद्वार ट्रेन चलेगी प्रतिदिन

बीकानेर, 20 जून। प्रयागराज से जयपुर तक प्रतिदिन चलने वाली वाया मथुरा ट्रेन संख्या 12403/12404 को बीकानेर तक विस्तारित किया गया है साथ ही सप्ताह में तीन दिन बीकानेर से हरिद्वार चलने वाली वाया हिसार ट्रेन संख्या 14717/14718 अब प्रतिदिन चलेगी। इन दोनों गाडिय़ों के चलने से बीकानेर के श्रद्धालूओं को मथुरा, प्रयागराज व हरिद्वार जाने के लिए सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेल यात्री सेवा सुविधा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने रेलमंत्री पीयूष गोयल,केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेलवे डीआरएम संजय श्रीवास्तव का आभार जताया है।

Exit mobile version