Site icon OmExpress

बीकानेर की कुसुमलता सुथार मुंबई AIIPMR इंस्टीट्यूट संपूर्ण भारत में प्रथम रैंक से चयनित

बीकानेर की कुसुमलता सुथार को मुम्बई स्थित AIIPMR इंस्टीट्यूट के लिए संपूर्ण भारत में प्रथम रैंक से चयनित होने पर बीकानेर शिक्षा जगत में हर्षोल्लास का माहौल है। सुथार को अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

नीट यूजी के अंकों के आधार पर चयन …मुम्बई स्थित अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास संस्थान में प्रवेश के लिए कल मैरिट लिस्ट घोषित की गई। इसमें बीकानेर की छात्रा कुसुमलता सुथार ने प्रथम स्थान प्राप्त करके मरूनगरी बीकाणा का नाम रोशन किया है।

सिंथेसिस संस्थान के निदेशक डॉ. श्‍वेत गोस्वामी के अनुसार कुसुम के पिता चोखूंटी निवासी वासुदेव जी सुथार( नागल ) सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में तकनीकी विभाग में कारपेन्टर के पद पर कार्यरत हैं व माता कंचन जी सुथार गृहणी है। इसके अलावा चैल्सी पारीक और दो अन्य विद्यार्थियों का चयन भी इस परीक्षा में हुआ है। आपको विदित रहे कि इस ऑल इण्डिया इंस्टीट्यूट में महाराष्ट्र से बाहर के विद्यार्थियों के लिए मात्र आठ सीट उपलब्ध है। इसमें जनरल के लिए तीन सीट, ओबीसी के लिए तीन सीट और आरक्षित वर्ग के लिए दो सीट है

Exit mobile version