Site icon OmExpress

बीकानेर की बेटी रुचि ने किए पी.बी एम. अस्पताल में 5 ऑक्सिजन कंस्ट्रेटर भेंट

बीकानेर । बीकानेर की बेटी अमरीका प्रवासी आई टी. इंजीनियर रुचि चौधरी ने कोविड मरीज़ों के इलाज हेतु पी.बी.एम. अस्पताल में 5 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भेंट किए है । रुचि ने बताया कि कोविड रोगियों के इलाज हेतु शीघ्र ही 10 प्लस ऑक्सिजन फ्लो मीटर ओर 10 बाइपेप उपलब्ध करवाए जाएंगे । रुचि ने आवश्कतानुसार भविष्य में भी पी.बी. एम अस्पताल में मदद का भरोसा जताया । इस अवसर पर पी.बी.एम. अधीक्षक डॉ.परमेन्द्र सिरोही ने कहा कि पी.बी.एम. अस्पताल में कोविड मरीजो के इलाज हेतु रुचि चौधरी का यह योगदान बहुमूल्य है ।

उन्होंने रुचि चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में उनका सहयोग प्रेरणादायक है । ट्रॉमा सेंटर सी.एम.ओ0 डॉ. एल. के. कपिल ने बताया कि अमरीका में आई.टी.इंजीनियर रुचि चौधरी बीकानेर के आंसू सिंह की पुत्री है जिनके मन मे अपनी मातृभूमि के प्रति विशेष प्रेम और सम्मान है । बीकानेर में कोविड मरीजों के इलाज के लिये उनका जज्बा अनुकरणीय है । इस अवसर पर रुचि के पिता आंसू सिंह जी, भाई तरुण, डॉ. पी. डी. तंवर, डॉ.अभिषेक क्वात्रा, उपस्थित थे ।

Exit mobile version