Site icon OmExpress

बीकानेर के चिकित्सा विभाग निरोगी राजस्थान की संकल्पना के अनुरूप नवाचार करते हुए दारू नहीं दूध के साथ नववर्ष की शुरुआत की

बीकानेर,31 दिसम्बर। नशा मुक्ति का संदेश देते हुए मेजर पूर्णसिंह सर्किल के पास स्थित भ्रमण पर मंगलवार को हुए कार्यक्रम में जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने उपस्थित आमजन को दूध पिलाया। यह दूध केसर और पिस्ता से युक्त चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा तैयार किया गया जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक भी था। दूध पीने वाले आमजन ने इस कार्यक्रम को बहुत सराहा। इस कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं ने भी सहयोग किया। सभी आयु वर्ग के लोगों ने कुल्लड़ में दूध का लुत्फ उठाया। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने स्वयं मय अपने स्टाफ दूध पिया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। दारू नहीं दूध जैसा नवाचार सराहनीय है।

इस अवसर पर डॉक्टर बी एल मीणा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपनी देखरेख में दूध को गरम करवाया। उन्होंने भी जिला कलेक्टर के साथ आमजन को दूध सेवन करवाया। इस औअवसर पर डॉक्टर इंदिरा प्रभाकर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ रमेश कुमार गुप्ता आरसीएचओ, महबूब अली खाद्य सुरक्षा अधिकारी व कार्यक्रम प्रभारी महेंद्र जायसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे । बाद में रैन बसेरों में दूध का वितरण किया गया।

निरोगी राजस्थान की परिकल्पना में आमजन को नशे से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल की गई है। नववर्ष के आगमन से पूर्व इस कार्यक्रम में राहगीरों को रुक रुक कर आग्रह पूर्वक दूध पिलाया गया जिसकी भी राहगीरों द्वारा प्रशंसा की गई और कार्यक्रम को उपयोगी बताया गया।

—–

Exit mobile version