बीकानेर , । बीकानेर पश्चिम से विधायक रहे गोपाल कृष्ण जोशी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने जयपुर में बुधवार रात करीब 8. 30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे बीकानेर विधानसभा सभा से भी विधायक रहे। उनका पार्थिव शरीर देर रात बीकानेर लाया गया। उनका अन्तिम संस्कार जोशियो की बगेची नत्थूसर गेट से पर किया जाएगा। दो दिन पहले ही उनकी कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। साकेत अस्पताल जयपुर में उनका इलाज चल रहा था।
– जोशी के निधन के बाद बीकानेर में शोक की लहर
जोशी के पौत्र विजय मोहन जोशी ने उनके निधन की पुष्टि की है।विजय मोहन ने बताया की अभी अक्टूबर माह से जयपुर ही थे। बीकानेर पश्चिम से विधायक रहे गोपाल कृष्ण जोशी के निधन के बाद बीकानेर में शोक की लहर छा गयी। गोपाल जोशी बीकानेर के लोकप्रिय जननेता थे।
श्री गोपालकृष्ण जोशी 2014 में ओम एक्सप्रेस लोकार्पण समारोह होटल राज महल में बतौर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे।उन्होंने समय समय पर मार्गदर्शन दिया। बीकानेर के जननेता को ओम एक्सप्रेस निधन पर शोक जताया है।
नहीं रहे बीकानेर के बाउसा ….
इन्होंने जताया शोक
बीकानेर से 3 बार विधायक रहे पूर्व विधायक गोपाल जोशी का निधन पर सीएम अशोक गहलोत ऊर्जा मंत्री डॉ.बी. डी. कल्ला, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ,पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल के अलावा
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण जोशी के निधन पर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हॅूं कि मृतात्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।भाटी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा सभा से विधायक रहे जोशी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और सदैव गरीब एवं पिछड़ों व दलितों के उत्थान केे लिए उन्होंने काम किया। बेदाग छवि के नेता पूर्व विधायक ने अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में प्रदेश व बीकानेर के विकास कोे सर्वोपरि माना। उनका इस तरह चले जाना बीकानेर के लिए अपूर्णीय क्षति है।
– पूर्व विधायक डॉ गोपाल जोशी के निधन पर भाजपा परिवार ने जताई गहरी संवेदना
बीकानेर-बीकानेर पश्चिम से पूर्व विधायक डॉ गोपाल कृष्ण जोशी जी के निधन पर भाजपा बीकानेर देहात ने गहरी संवेदना व्यक्ति की जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल विधायक बिहारीलाल बिश्नोई विधायक सुमित गोदारा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल सहित भाजपा परिवार ने गोपाल जोशी के निधन से भाजपा परिवार को एक बड़ी क्षति हुई है डॉक्टर जोशी बीकानेर शहर के साथ-साथ देहात के लोगों के साथ उनका हमेशा मेल मिलाप रहा है भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात डॉ जोशी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करती है पुर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ जोशी के रूप में बीकानेर ने एक राजनेता को खो दिया है डॉक्टर जोशी के साथ मेरा हमेशा परिवारिक संबंध रहा है पिछले विधानसभा कार्यकाल हम साथ साथ 10 वर्ष रहे उनके साथ हमेशा से आत्मीय संबंध रहा डॉ जोशी के निधन से मुझे व्यक्तिगत रुप से बड़ी क्षति हुई है।
जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा डॉ जोशी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे उनके मार्गदर्शन में बीकानेर शहर में अनेक विकास कार्य हुए हमने एक वरिष्ठ नेता व मार्गदर्शक को दिया भाजपा परिवार उनको सच्ची श्रद्धांजलि देता है।
गोपाल कृष्ण जोशी का निधन उद्योग व व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति : पचीसिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि बीकानेर की राजनीति को एक अपूरणीय क्षति हुई है । गोपाल कृष्ण जोशी बेहतर राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक कुशल उद्यमी भी थे । विधायक काल में इन्होंने बीकानेर के उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को विधानसभा के प्रश्नकाल में उठाया और सदैव बीकानेर के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास के पक्षधर के रूप में अपनी महत्ती भूमिका निभाई ओर इनके द्वारा किये गए विकास कार्य बीकानेर के आमजन के ह्रदय में सदैव अविस्मरणीय रहेंगे ।