Site icon OmExpress

बीकानेर के युवा ने लिया इंटरनेशनल में गोल्ड मेडल

बीकानेर ।यूथ एशियन गेम्स ऑफ फेडरेशन इंडिया की ओर से नेपाल इंडो में जूडो कंपटीशन आयोजन हुआ इस आयोजन में विभिन्न देशों के युवकों ने भाग लिया मैं इंडिया की ओर से बीकानेर पटेल बालविहार व्यामशाला के अशोक गोदारा ने 66किलो भार वर्ग में इंटरनेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त किया है ! गोल्ड मेडल जीतने के बाद बीकानेर आने पर अशोक गोदारा का पटेल बालविहार व्यामशाला में भव्य स्वागत किया गया! स्वागत समारोह में पटेल बालविहार व्यामशाला के संचालक जगन पूनीयां,अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष पहलवान महावीर कुमार सहदेव,कुश्ती संगम के अध्यक्ष कमल कल्ला, पहलवान महेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप कमांडो आदि लोगों ने विजय पहलवान को माल्यार्पण कर जीत की बधाई दी।

इस अवसर पर व्यामशाला संचालक जगन पूनिया ने बताया कि समय-समय पर हमारी व्यामशाला के लड़के विभिन्न खेल स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल लाते रहे हैं और भविष्य में भी आगे गोल्ड मेडल बीकानेर को प्राप्त होते रहेंगे! *भवदीय -जिला कुश्ती संघ सदस्य पहलवान महावीर कुमार सहदेव*

Exit mobile version