आयोजन सचिव डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि इस सेमिनार में की-नोट स्पीकर के तौर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका स्वामी ने विभिन्न स्लाइड्स व प्रश्नोत्तरों के माध्यम से अपना परामर्श दिया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुएवरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह बिठू ने कहा कि आप सब सकारात्मक रहे और हमारा संगठन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।
सेमिनार में नेशनल कॅरिअर काउंसलर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने सभी से आग्रह किया कि नकारात्मक न्यूज़ से दूर रहकर सकारात्मक विचारों के साथ बच्चों की केयर करे। सभी का आभार प्रशांत जोशी ने किया।
बीकानेर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टरो की मदर्स डे पर सार्थक पहल

