बीकानेर ( ओम एक्सप्रेस)।शुक्रवार देर रात हुए बीकानेर-गंगानगर हाईवे पर सड़क हादसे में बोलेरो सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हैं। सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हंसेरा से लूणकरणसर जा रहे थे। जबकि घायलों में एक की हालत गंभीर है।

स्टेशन रोही व हंसेरा से 12 युवक शुक्रवार शाम बोलेरो से शादी समारोह में जा रहे थे। हंसेरा से निकलते समय तेज रफ्तार के चलते चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो दिया। बोलेरो, ट्रक से टकरा गई। इसके बाद जोर का धमाका हुआ। हाईवे किनारे होटलों में बैठे लोग दौड़े। लूणकरणसर व बीकानेर की ओर ले गए। पहले नौरंगनाथ को पीबीएम अस्पताल में लाया गया, बाद में सात और घायल पीबीएम अस्पताल पहुंचे हैं।

महिपाल सिंह ने सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स की एम्बुलेंस घायलों की मदद के लिए मौके पर भेजी। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। नौरंगनाथ की हालत गंभीर बनी हुई है। बीरबल हंसेरा,श्रवण मूंढ हंसेरा, ओकारनाथ हंसेरा, सुरेन्द्र, आसनाथ हंसेरा को लूणकरणसर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। राकेश नाथ हंसेरा व मनोज नाथ भी घायल हो गए।

You missed