Site icon OmExpress

बीकानेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट अजय पुरोहित विजयी

बीकानेर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट अजय पुरोहित विजयी हुए है। बता दें कि आज बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। जिसमें कुल 1725 मतदाताओं में से 1433 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दिनभर कोर्ट परिसर में चुनावी चहल-पहल रही। जिन अधिवक्ताओं का मतदाता सूची में नाम नहीं था, वे भी चुनाव में सक्रिय दिखाई दिए। इस मौके पर वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं के साथ महिला अधिवक्ताओं में भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह था। ज्ञात रहे कि इस बार अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार चुनावी मैदान में थे। जिसमें अधिवक्ता बिहारी सिंह राठौड़, अजय कुमार पुरोहित व विवेक शर्मा के बीच त्रिकोणिय मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित विजयी हुए। दूसरे स्थान पर एडवोकेट बिहारी सिंह राठौड़ रहे।

Exit mobile version