Site icon OmExpress

बीकानेर जिले में कोरोना मरीजों का कोहराम शनिवार को 344 कुल आंकड़ा पहुंचा 12113

बीकानेर । शहर में कोरोना के रिकार्ड तोड़ पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। पिछले चार दिन से 300 के पार मरीज रिपोर्ट हो रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी-अभी शनिवार को एक बार फिर 344 मरीज सामने आए है। बीकानेर में पाॅजिटिव रोगी का अब तक कुल आंकड़ा 12113 तक पहुंच गया है। हालांकि सीएमएचओ डाॅ. बी.एल.मीणा ने शनिवार को 300 मरीज मिलने की घोषणा की है। बीकानेर में रोजाना इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाएं कम पड़ रही है। इस महामारी से छूटकारा पाने के लिए सरकारी तौर पर ना तो कोई ठोस कदम उठा रहा है और ना ही कोई पुख्ता कार्यवाही कर रहा है। हांलाकि प्रशासन की तरफ से रोजाना कोविड-19 की रोकथाम के लिए नए नए आदेश और कार्यक्रम आयोजित होते रहते है लेकिन वो केवल मात्र समाचार पत्रों में प्रकाशन के कुछ नहीं है।

बतादें बीकानेर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है शनिवार को आई पहली रिपोर्ट में कोरोना के नए मामलों की पुष्टि सीएमएचओ बीएल मीणा ने की अभी आए संक्रमित मरीज उरमुल डेयरी गंगानगर रोड,उरमुल डेयरी प्लांट, गंगानगर रोड ,तिलक नगर, नोखा रोड, करणी माता मंदिर, गंगाशहर, बोथरा चौक गंगाशहर ,पुरानी लाइन गंगाशहर, चौधरी कॉलोनी ,गंगाशहर ,श्रीरामसर, चोपड़ा बाड़ी,एसबीआई बैंक, पवनपुरी, लालगढ़,जस्सूसर गेट के अंदर मुक्ता प्रसाद कॉलोनी बांठिया चौक,पारीक चौक, नथूसर गेट ,सारण पेट्रोल पंप के पास, वैद्य मघाराम कॉलोनी, गंगा रेजिडेंसी ,रँगा कॉलोनी ,बगलानगर, पाबू बारी के अंदर ,लालगढ़ ,नाल छोटी पंजाबी मोहल्ला, मरुधर नगर ,व्यास पार्क, हनुमान हत्था,अंत्योदय नगर ,डुप्लेक्सकॉलोनी ,कोटगेट ,कुचिलपुरा,पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, रानीसर बास,सर्वोदय बस्ती, बड़ा बाजार, ईदगाह बारी,ब्रह्मपुरी चौक,मुरलीधर व्यास कॉलोनी,चुंगी चौकी, तुलसी सर्किल,उस्ता बारी,नापासर, जनता प्याऊ,रावतों का मोहल्ला, विश्वकर्मा गेट, गोपेश्वर बस्ती,सुभाषपुरा,दम्माणी चौक, जेनवीसी ,रथखाना, अमरसिंहपुरा, इंदिरा कॉलोनी सादुल गंज, विद्युत नगर निगम कैलाशपुरी,नथानियो की सराय बारह गुवाड़,बागड़ी मोहल्ला,जेल रोड हनुमान मंदिर के पास, सुदर्शना नगर, सुजानदेसर, लक्ष्मी विहार ,समता नगर, वल्लभ गार्डन, कोरिया का मोहल्ला, BSF कैंपस,भट्टडो का चौक, कोचरो का चौक, डागा चौक, कीकाणी व्यासों का चौक,महावतों का मोहल्ला,हर्षो का चौक, वेदों का चौक, आदि क्षेत्रों से है।

Exit mobile version