बीकानेर 10 सितम्बर 2020। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रोजाना सामने आ रहे संक्रमितों के साथ-साथ अब मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पहली रिपोर्ट में 95 पाॅजिटिव केस सामने आए है। इनमें एक पाॅजिटिव फलौदी जोधपुर का है। बीकानेर में अब तक कुल आंकड़ा 6124 कोरोना संक्रमित मिल चुके है जिसमें से 4915 जनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बीकानेर जिले में कोरोना से मौत आंकड़ा पहुचा 103 आज हुई एक महिला की मौत

