बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात को शिवबाड़ी स्थित एक मकान में महिला का अध जला शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित किया है।
पुलिस के अनुसार शिवबाड़ी की वाल्मीकि बस्ती में मंगल उर्फ कालू (30) ने मीना नाम की महिला से एक साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। यह दोनों यहां किराए के मकान में रहते थे महिला विकलांग है। बुधवार रात को महिला का मकान के कमरे में अधजला शव मिला। महिला की पहचान मीना के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कराई लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
सीओ सदर भदौरिया ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को सूचित किया गया। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट किया जाएगा।