Site icon OmExpress

बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस के उद्घाटन की तैयारी

– 24 फरवरी को बीकानेर में हो सकते हैं रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी
– बीकानेर दुरंतो से कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियो को फायदा (श्याम मारु )
बीकानेर /बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस (Bikaner Duronto) का रैक पहुंचा बीकानेर
बीकानेर दुरंतों एक्सप्रेस के संचालन की तारीख तय कर दी गई है। बीकानेर से सियालदाह दुरंतो एक्सप्रेस 24 फरवरी को रवाना होगी। इस ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड सूत्रों के अनुसार बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस (Bikaner Duronto) के उद्घाटन के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी से सम्पर्क किया गया है, लेकिन अभी तक उनकी स्वीकृति नहीं मिली है। बीकानेर के सांसद व केन्द्रीय उद्योग मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 24 फरवरी को उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे। बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस (Bikaner Duronto) का रैक बीकानेर पहुंच गया है।

बीकानेर से सियालदाह
गाड़ी संख्या 12260 बीकानेर से दिन में 12.45 बजे रवाना होकर शाम 17.50 रेवाड़ी, 19.25 बजे नई दिल्ली, मध्य रात्रि 00.29 बजे कानपुर, तडके 4.33 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबह 8.58 बजे धनबाद व 12.45 बजे सियालदाह पहुंचेगी।
सियालदाह से बीकानेर
गाड़ी संख्या 12259 सियालदाह से शाम 18.30 बजे रवाना होकर रात21.51 बजे धनबाद, देर रात 2.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय), अगले दिन सुबह 6.25 बजे कानपुर , दिन में 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी व 11.45 बजे वहां से रवाना होकर दोपहर 13.20 बजे रेवाड़ी और शाम 7.00 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
बीकानेर दुरंतो (Bikaner Duronto) से सफर 23.45 घंटे में
सियालदाह से नई दिल्ली के बीच संचालित की जा रही दुरंतो एक्सप्रेस बीकानेर से रवाना होने के बाद मात्र 23.45 घंटे में सियालदाह पहुंचा देगी। इसमें बीकानेर से दिल्ली के बीच 6.40 घंटे भी शामिल हैं। इसी प्रकार सियालदाह से रवाना होने के बाद 24.15 घंटे में यह गाड़ी बीकानेर पहुंच जाएगी। इस दौरान रास्ते में धनबाद, पं. दीनदयाल उपाध्याय, कानपुर सेन्ट्रल, नई दिल्ली और रेवाड़ी ही स्टॉपेज है। रतनगढ़, चूरू और लोहारू के स्टॉपेज तय तो कर दिए हैं लेकिन उनका समय तय नहीं किया गया। इसके साथ ही कुछ लोगों ने इसके श्रीडूंगरगढ़ में भी ठहराव की मांग की है। जिससे नापासर क्षेत्र के लोगों को फायदा मिल सके।

Exit mobile version