Site icon OmExpress

बीकानेर दो कोरोना पोजिटिव, बाक़ी सारे निगेटिव

बीकानेर । डॉ मीणा अनुसार पूर्व के दो मरीजों को छोड़कर पिछले दो दिनों से बीकानेर में कोई भी कोरोना का नया मरीज नहीं आया है, सोमवार रात्री मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार की गई जांचों में सारी रिपोर्टें निगेटिव आई है और अभी अभी रात्री को दस बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को भी की गई करीब 120 रिपोर्टों में सारे कोरोना के संदिग्ध निगेटिव पाये गये है । मेडिकल सूत्रो के अनुसार शुरू शुरू में कुल 37 कोरोना पोजिटिव मिले थे, जिनमें एक नागौर की गर्भवती महिला की मौत के अलावा 35 मरीज ठीक होकर चले गए, अंतिम एक मरीज को ठीक होते हुवे भी अस्पताल प्रशासन ने ऐतिहात के तौर पर रोक रखा है, और माना जा रहा था कि बीकानेर अब कोरोना मुक्त हो गया, मगर तीन मई को अस्पताल की एक सफाई कर्मचारी कोरोना पोजिटिव फिर हो गई, उसके बाद पिछले दो दिनों से कोई भी कोरोना पोजिटिव नहीं मिला है, सभी की गई जांचे निगेटिव पाईं गई है, जो बीकानेर को सुकून देने वाला समाचार है ।

Exit mobile version