Site icon OmExpress

बीकानेर :दो नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई

बीकानेर 15 जून। बीकानेर जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ रही है। इस बीच सोमवार को दो नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। जानकर सूत्रों के अनुसार दोनों ही मरीज छतरगढ़ के हैं एक 35 वर्षीय महिला गीता है जो जोधपुर से 5 जून को ही अपने ससुराल जोधपुर से छतरगढ़ पहुंची थी इनकी मां संतोष कंवर पहले पॉजिटिव आ चुकी है ।

वह जब क्वॉरेंटाइन में थे तब उनकी साथ परिचर्या में थी उनको भी संक्रमण हो गया। वह दूसरा 25 वर्षीय पुरुष विजेंद्र जो वार्ड नंबर 11 का निवासी है। यह गीता का छोटा भाई है। मां की सेवा करते करते दोनों भाई बहन कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए।
बीकानेर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 132 हो गया है। सीएमएचओ डॉ. मीणा अपनी टीम के साथ छतरगढ़ पहुंच गए

Exit mobile version