Site icon OmExpress

बीकानेर नगर निगम का एक कार्मिक को एसीबी ने किया ट्रेप

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम का एक कार्मिक को एसीबी ने ट्रेप किया है। बताया जा रहा है कि अवैध निर्माण को लेकर निर्माण शाखा में कार्यरत नौरंगलाल को पांच हजार की रिश्वत लेते ट्रेप किया गया है। एसीबी एएसपी रजनीश पूनियां की अगुवाई में एसीबी की टीम ने कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि घर के निर्माण की स्वीकृति के लिये सात हजार रूपये की मांग की। दो हजार रूपये सत्यापन के दौरान लिये और पांच हजार रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version