Site icon OmExpress

बीकानेर नगर निगम वार्ड संख्या पांच में पार्षद उपचुनाव श्रीमती कान्ता भाटी होंगी भाजपा अधिकृत प्रत्याशी



बीकानेर । बीकानेर नगर निगम में हाल ही में रिक्त हुए वार्ड संख्या पांच के पार्षद पद हेतु आगामी 25 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने श्रीमती कान्ता भाटी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से पिछले निगम चुनाव में इसी वार्ड से पार्टी प्रत्याशी रही श्रीमती कान्ता भाटी का नाम तय किया गया है।

सिंह ने बताया कि संगठन की पूरी मजबूती के साथ यह उपचुनाव गोपेश्वर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत के संयोजन में गठित चुनाव संचालन समिति की देख रेख में लड़ा जाएगा।

Exit mobile version