Site icon OmExpress

बीकानेर पूर्व विधानसभा में विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा राशन किट वितरण जारी

बीकानेर ।पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कोरोना संकट से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर जरुतमंदो के लिए विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा पूर्व विधानसभा के लिए 41 लाख की अनुशंसा से राशन सहायता पैकेज के तहत आज 10 वार्डो जिला प्रसाशन व वार्ड प्रतिनिधि के माध्यम से 1940 कीटो का वितरण किया गया , विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा पूर्व विधानसभाकिट वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा प्रत्येक जरूरतमंद के लिए प्रशासन के सहयोग से हर जरूरतमंद तक राशन सामग्री पहुंचे ये हमारी प्रथमिकता है और इसलिए प्रत्येक वार्ड में प्रसाशन के साथ एक प्रतिनिधि लगाया है सिद्धि कुमारी ने सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए धन्यवाद दिया जो कोरोना जैसी महामारी में भी फील्ड में आमजन का सहयोग कर रहे है।

आज राशन वितरण में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य,महामंत्री मोहन सुराणा, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका,अशोक प्रजापत,अयूब क्यामखानी,विक्रम भाटी,जितेंद्र भाटी ने सहयोग किया।

Exit mobile version