Site icon OmExpress

बीकानेर बार एसोसिएशन अध्यक्ष का चुनाव आज

बीकानेर।बार एसोसिएशन अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होगा। अध्यक्ष पद के लिए रविकांत वर्मा , कमलनारायण पुरोहित, लालचंद सुथार, राजेन्द्रसिंह राठौड़ और मुबारक अली मैदान में हैं। पुरानी बिल्डिंग के बार रूम में सुबह 10 से 1.30 बजे और फिर दिन में 2 बजे से 4 बजे तक 1702 वकील वोट डालेंगे। उसके बाद वोटों की गिनती होगी और आज ही रिजल्ट आएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी अविनाश चन्द व्यास ने बताया कि चुनाव केन्द्र पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा । मतदाताओं को मास्क पहनकर आने पर ही वोट डालने दिया जाएगा । उन्हें अपना आईडी साथ लाना होगा।

Exit mobile version