Site icon OmExpress

बीकानेर भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा

OmExpress Magazines

बीकानेर। लंबे समय से इंतजार के बाद शहर भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को हो गया है। भारतीय जनता पार्टी शहर की नई कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा की गई। कार्यकारिणी में मधुरिमा सिंह, अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, डॉ सुषमा बिस्सा, भगवान सिंह मेड़तिया, भानू व्यास, निर्मला खत्री को उपाध्यक्ष, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला व नरेश नायक को महामंत्री, अरूण जैन, असद रजा भाटी, प्रोमिला गौतम, कौशल शर्मा, मनीष आचार्य, एकता हटीला, एड सुमन शेखावत, इन्द्रा व्यास को मंत्री बनाया गया है।

कई जनों पर दुबारा जताया भरोसा
कार्यकारिणी में अनेक कार्यकर्ता ऐसे भी है। जिन पर पार्टी ने दुबारा भरोसा जताया है। तो कार्यकारिणी में भाई-बहिन को भी जगह दी गई है। इनमें मोहन सुराणा को महामंत्री, अशोक प्रजापत को उपाध्यक्ष पिछली कार्यकारिणी में भी रहे। वहीं अरूण जैन मंडल अध्यक्ष, मधुरिमा सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके है। तो असद रजा भाटी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष है। इधर भानू व्यास व डॉ सुषमा बिस्सा रिश्ते में भाई बहन है। इधर प्रमिला गौतम, सुषमा बिस्सा पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है। ऐसे में परिवारवाद, एक व्यक्ति एक पद की बात करने वाली भाजपा ने अपने ही सिद्वान्तों को दरकिनार करते हुए कार्यकारिणी बनाई है। जिससे अब भाजपा की करनी कथनी में ही सवालिया निशान खड़े कर दिये है।
कोषाध्यक्ष पद के लिए चल रही है कसमकस
सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद को लेकर कसमकस चल रही है। पार्टी में आपसी खिंचतान के चलते अभी तक कोषाध्यक्ष पद की घोषणा नही हुई है।

Exit mobile version